लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर ने ईवी बैटरी की रीसाइक्लिंग को एटेरो से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई एमजी मोटर इंडिया ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बैटरियों की रीसाइक्लिंग (पुन:चक्रीकरण) के लिए एटेरो से हाथ मिलाया है।

एमजी मोटर ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस भागीदारी का मकसद वाहन कंपनियों की जेएस ईवी इकाइयों में इस्तेमाल होने वाली एलआई-आयन बैटरियों की मियाद खत्म होने के बाद उनका पुन: इस्तेमाल और रीसाइक्लिंग करना है।

नोएडा की कंपनी एटेरो देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक संपत्ति प्रबंधन कंपनी और स्वच्छ प्रौद्योगिकी प्रदाता है। यह बैटरी के अंतिम इस्तेमाल का प्रबंधन करती है।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा, ‘‘हम इलेक्ट्रॉनिक वाहन क्षेत्र में अपने पारिस्थितिकी तंत्र का लगातार विस्तार कर रहे हैं। एटेरो के साथ भागीदारी से हमारे ग्राहकों को बैटरी की मियाद समाप्त होने के बाद उसके इस्तेमाल को लेकर अधिक भरोसा मिल सकेगा। इस कदम से एक जिम्मेदार रीसाइक्लिंग में मदद मिलेगी। साथ ही इससे जेएस ईवी प्रयोगकर्ताओं का कॉर्बन उत्सर्जन भी कम हो सकेगा।’’

एमजी मोटर भारतीय बाजार में हेक्टर और ग्लॉस्टर जैसे वाहन बेचती है। इसके अलावा यह जेडएस ईवी की बिक्री भी करती है, जो शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 8.5 सेकेंड से कम में पकड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?