लाइव न्यूज़ :

UPI Payment: 2 हजार से ऊपर वाले मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 1 अप्रैल से लगेगी 1.1 प्रतिशत पीपीआई फीस, जानें नया नियम

By आजाद खान | Updated: March 29, 2023 16:25 IST

24 मार्च को एनपीसीआई की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें मर्चेंट पेमेंट पर पीपीआई चार्ज लगाने की बात कही गई है। ऐसे में इसे 1 अप्रैल से लागू किए जाने की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीआई पेमेंट को लेकर एक नया सर्कुलर सामने आया है। जारी सर्कुलर के अनुसार, 1 अप्रैल से कंपनियों को मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर पीपीआई फीस देनी होगी। दो हजार से अधिक मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट या कंपनी को पीपीआई फीस देनी होगी।

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुरल के अनुसार, यूपीआई पर किसी भी वॉलेट या कोई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अगर कोई दो हजार से ज्यादा मर्चेंट ट्रांजेक्शन होता है तो इस हालत में यह प्रीपेड पेमेंट इंस्‍ट्रूमेंट (PPI) की फीस लागू होगा। 

इस सर्कुरल में यह साफ कहा गया है कि यह फीस आम ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा जो नार्मल यूपीआई पेमेंट करते है। आमतौर पर ग्राहकों के बैंक जुड़े यूपीआई पेमेंट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और इन पर कोई भी फीस लागू नहीं होगी। 

क्या कहा गया है सर्कुरल में 

एनपीसीआई द्वारा जारी सर्कुरल में यह कहा गया है कि यूपीआई इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अगर किसी मर्चेंट को दो हजार से अधिक रुपए का पेमेंट पीपीआई जैसे की यूपीआई वॉलेट या किसी क्रेडिट कार्ड के जरिए करते है तो इस हालत में इस ग्राहक को पीपीआई फीस देनी होगी। ऐसे में इस तरीके के दो हजार से अधिक लेनदेन पर 1.1 प्रतिशत का चार्ज लगेगा। यह फीस अगले महीने 1 अप्रैल से लागू करने की बात सामने आ रही है।  

ऐसे में एनपीसीआई ने एक ही इंटरचेंज फीस लागू नहीं किया है बल्कि हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग इंटरचेंज फीस लागू किया है। एनपीसीआई ने कहा है कि वह कृषि और टेलीकॉम क्षेत्र में सबसे कम फीस वसूलेगा। 

आम यूपीआई पेमेंट पर नहीं पड़ेगा असर

सर्कुलर में यह कहा गया है कि यह फीस केवल उन उपभोक्ताओं से ही लिया जाएगा जो यूपीआई वॉलेट या किसी क्रेडिट कार्ड से कोई मर्चेंट पेंमेंट करते है। यह फीस आम तौर पर होने वाले यूपीआई पेमेंट पर लागू नहीं होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इस सर्कुरल से यह साफ किया है कि इंटरचेंज शुल्क केवल पीपीआई मर्चेंट लेनदेन के लिए लागू हैं और इससे आम ग्राहक जो यूपीआई पेमेंट करते है उनके लिए कोई शुल्क लागू नहीं किया गया है।  

 

टॅग्स :UPIऑनलाइनगूगल पेGoogle Pay
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारनकद लेन-देन पर आयकर विभाग की नजर, इस लिमिट से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर लगेगा भारी जुर्माना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो