लाइव न्यूज़ :

एमईआईएस, एसईआईएस निर्यात योजनायों के बकाये का सितंबर पहले सप्ताह तक समाधान: सचिव

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:01 IST

Open in App

सरकार सितंबर के पहले सप्ताह तक दो प्रोत्साहन योजनाओं, एमईआईएस और एसईआईएस के तहत निर्यातकों के लंबित बकाये का समाधान कर लेगी। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यातक भारत से वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) और भारत से सेवा निर्यात योजना (एसईआईएस) के तहत लाभ प्राप्त करते थे। एमईआईएस पिछले साल खत्म हो गयी। वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि एमईआईएस (दो वर्ष), एसईआईएस (एक वर्ष) और टार्गेट प्लस योजना की राशि बकाया हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यह एक बहुत बड़ी राशि है ... हम वित्त (मंत्रालय) के साथ काफी करीब से काम कर रहे हैं। हमें 15 दिन का समय दें। सितंबर के पहले सप्ताह तक, हम एमईआईएस और एसईआईएस दोनों के बकाया के समाधान के साथ सामने आएंगे।" सचिव ने कहा कि लंबित भुगतान शायद रुक-रुककर हो, "लेकिन (हम) इसे इस तरह से देंगे कि लोग (निर्यातक) इसे जल्दी भुना सकें।" निर्यातक इन योजनाओं के तहत बकाया राशि जल्द से जल्द जारी करने की कई बार मांग कर चुके हैं। सचिव ने कहा कि निर्यातित उत्पादों पर शुल्कों और करों की वापसी (आरओडीटीईपी) योजना ही मंत्रालय के लिये निर्यात संवर्धन की अग्रणी योजना बनने जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एक या फिर दो अन्य योजनायें हैं, जो कि निर्यात को समर्थन देंगी। आगामी कुछ सप्ताह में हम उनकी घोषणा करेंगे।’’ सचिव ने कहा कि सरकार निर्यातकों के सभी मुद्दों पर काम कर रही है। इसमें लाजिस्टिक्स और अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। ‘‘सरकार तय प्रक्रिया के मुताबिक सभी समस्याओं तक पहुंच रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi Oath Taking Ceremony: कौन हैं सांसद हर्ष मल्होत्रा, जो मोदी 3.0 में बने हैं मंत्री

भारतPM Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार 3.0 में मंत्री बनने वाले जेपी नड्डा कौन हैं

भारतMadhya Pradesh:भोपाल में देश भर के खनिज मंत्रियों की कॉन्फ्रेंसः CM मोहन यादव बोले- मैं मानता था कि माइनिंग विभाग काजल की कोठरी, पर केंद्र की नीतियों से भरोसा बढ़ा और पारदर्शिता आई हैं

भारतकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

भारत32% आरक्षण की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगा छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज, मंत्री-सांसद और विधायक करेंगे 1 महीने का वेतन दान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती