लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी की बिक्री मई में 22 प्रतिशत गिरी, कंपनी का निर्यात भी घटा

By भाषा | Updated: June 1, 2019 17:41 IST

विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री इस दौरान 25,629 इकाइयों की तुलना में 25.3 प्रतिशत घटकर 19,152 इकाइयों पर पहुंच गयी।

Open in App

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री इस साल मई महीने में 22 प्रतिशत गिरकर 1,34,641 इकाइयों पर आ गयी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल मई में उसने 1,72,512 वाहनों की बिक्री की थी। आलोच्य माह के दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले साल के 1,63,200 वाहनों से 23.10 प्रतिशत गिरकर 1,25,552 वाहनों पर आ गयी है।इस दौरान आल्टो और वैगनार समेत मिनी कारों की बिक्री 37,864 इकाइयों की तुलना में 56.7 प्रतिशत गिरकर 16,394 इकाइयों पर आ गयी। मई महीने के दौरान स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी की बिक्री 77,263 इकाइयों से 9.2 प्रतिशत गिरकर 70,135 इकाइयों पर आ गयी। मध्यम आकार की सेडान सिआज की बिक्री भी 4,024 इकाइयों से गिरकर 3,592 इकाइयों पर आ गयी।विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री इस दौरान 25,629 इकाइयों की तुलना में 25.3 प्रतिशत घटकर 19,152 इकाइयों पर पहुंच गयी। इस दौरान कंपनी का निर्यात भी 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,089 इकाइयों पर पहुंच गया।

टॅग्स :कारमारुति सुजुकीमारुति सुजुकी बलेनोमारुति सुजुकी अल्टो 800
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?