लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में तेजी के साथ बाजार पूंजीकरण रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून शेयर बाजार के मंगलवार को रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी 2,31,58,316.92 करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और दोनों सूचकांक रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 221.52 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 52,773.05 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। इतना ही नहीं कारोबार के दौरान यह 317.98 अंक उछलकर 52,869.51 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.40 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,869.25 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में पिछले चार दिनों में 831.41 अंक की तेजी आयी और इससे निवेशकों की संपत्ति 3,73,268.03 करोड़ रुपये बढ़ गई।

इस साल अब तक, सेंसेक्स 5,021.72 अंक यानी 10.51 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

देश का पहला इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स 1986 में शुरू हुआ। 25 जुलाई, 1990 को यह 1,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था। करीब 16 साल बाद सात फरवरी 2006 को यह 10,000 के ऊपर निकला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस