लाइव न्यूज़ :

भारत में लैपटॉप, टैबलेट का विनिर्माण 2025 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की क्षमता : आईसीईए

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत के पास लैपटॉप और टैबलेट की विनिर्माण क्षमता 2025 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत होगी। मोबाइल उपकरण उद्योग के निकाय इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

आईसीईए का कहना है कि लैपटॉप और टैबलेट पीसी के विनिर्माण के स्तर को बढ़ाकर भारत वैश्विक बाजार में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर सकता है, जो अभी मात्र एक प्रतिशत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा इससे पांच लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं इससे 2025 तक कुल मिलाकर 75 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा तथा एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश प्राप्त होगा।

आईसीईए के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने कहा कि देश का इलेक्ट्रॉनिक बाजार 65 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें मोबाइल फोन का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘लैपटॉप और टैबलेट के मामले में हम अब भी आयात पर निर्भर हैं। इसका 87 प्रतिशत आयात चीन से होता है। भारत में लैपटॉप का बाजार बहुत बड़ा नहीं है। टैबलेट का बाजार भी अभी काफी छोटा है। मोबाइल फोन के बाद ये सबसे बड़े आईटी उत्पाद हैं।’’

महेंद्रू ने कहा कि हम भारत में ही लैपटॉप और टैबलेट का विनिर्माण कर वैश्विक बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकते हैं। इससे हमारा विनिर्माण 2025 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स नीति-2019 में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को 2025 तक 400 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 190 अरब डॉलर मोबाइल फोन खंड से हासिल होने की उम्मीद है।

आईसीईए के सदस्यों में एप्पल, शाओमी, मोटोरोला, नोकिया, फॉक्सकॉन, फ्लेक्सट्रॉनिक्स, लावा, वीवो शामिल हैं। आईसीईए के अनुसार 2025 तक घरेलू बाजार 170 अरब डॉलर का होगा। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के लक्ष्य को पाने के लिए 230 अरब डॉलर का निर्यात करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट