लाइव न्यूज़ :

मंडाविया की कोविड-19 के टीके कॉर्बेवैक्स की प्रगति पर बायोलॉजिकल-ई की प्रबंध निदेशक के साथ बैठक

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार कहा कि कोविड-19 के टीके कॉर्बेवैक्स को लेकर उन्होंने बायोलॉजिकल-ई की प्रबंध निदेशक महिमा डाल्टा के साथ बैठक की।

केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार को स्पूतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन और आपूर्ति को लेकर डॉ रेड्डी लेबोटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी के साथ बैठक की थी।

मंडाविया ने ट्वीट में कहा, ‘‘बायोलॉजिकल-ई की प्रबंध निदेशक महिमा डाल्टा के साथ मुलाकात की। उन्होंने कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मैंने उन्हें वैक्सीन के लिए सरकार की तरफ से सभी तरह की सहायता का आश्वासन भी दिया।’’

इससे पहले जून में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैदराबाद में बायोलॉजिकल-ई के साथ कोविड-19 वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक को आरक्षित करने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वैक्सीन की इन खुराक को अगस्त-दिसंबर 2021 से बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया जाएगा और आपूर्ति के लिए भंडारित भी किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय कंपनी को 1,500 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान भी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट