लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा का दूसरी तिमहाी में लाभ आठ गुना बढ़कर 1,432 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने मजबूत बिक्री के दम पर 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में अपने कर पश्चात एकल लाभ (पीएटी) में आठ गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 1,432 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई स्थित कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में 162 करोड़ रुपये का एकल लाभ दर्ज किया था।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 15 प्रतिशत बढ़कर 13,305 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 11,590 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि उसने समीक्षाधीन अवधि के दौरान 99,334 वाहन बेचे, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बेचे गए 91,536 वाहनों से नौ प्रतिशत अधिक है।

एमएंडएम ट्रैक्टर की बिक्री हालांकि दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 88,920 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 93,246 इकाई थी।

समेकित आधार पर, महिंद्रा समूह ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,929 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जो 2020-21 की दूसरी तिमाही में 615 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 21,470 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 19,227 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस