लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा मेरू कैब में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह टैक्सी सेवा देने वाली मेरू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी। इसके लिये कंपनी ने मेरू के शेयरधारकों के साथ समझौता किया है।

महिंद्र एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि उसने मेरू ट्रैवल्स प्राइवेट लि. (मेरू) के शेयरधारकों के साथ समझौता किया है। यह समझौता कंपनी में उनकी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर है।

कंपनी के अनुसार वह निजी इक्विटी निवेशक ट्रू नार्थ और अन्य से 76.03 करोड़ रुपये में 44.14 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। जबकि संस्थापक नीरज गुप्ता और फरहत गुप्ता से 12.66 प्रतिशत हिस्सेदारी 21.63 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सौदे के साथ मेरू में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 43.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस