लाइव न्यूज़ :

अगले साल मार्च तक चार नयी आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी महिंद्रा लाइफस्पेस

By भाषा | Updated: November 17, 2020 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर रीयल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लि. अगले साल मार्च तक चार नयी आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। अपनी भविष्य की वृद्धि योजना के तहत कंपनी मुंबई, पुणे और चेन्नई में ये परियोजनाएं शुरू करने जा रही है। इन परियोजनाओं में कुल मिलाकर 900 से अधिक आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

महिंद्रा लाइफस्पेस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद सुब्रमण्यन ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी की बुकिंग में सुधार हुआ है। अक्टूबर-दिसबर के दौरान भी त्योहारी सीजन की वजह से मांग अच्छी रहने की उम्मीद है।

सुब्रमण्यन ने कहा कि लॉकडाउन के बाद अब घरों की मांग सुधर रही है। उन्होंने कहा कि मांग में सबसे अधिक योगदान वेतनभोगी वर्ग का है, जिनकी आमदनी का स्रोत स्थिर है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग 115 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह 154 करोड़ रही है। कंपनी ने पहली छमाही में ग्राहकों से करीब 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में हमारी बुकिंग पिछले साल के समान रहेगी।’’

वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 800 करोड़ रुपये रही थी।’’

सुब्रमण्यन ने बताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में चार नयी परियोजनाएं शुरू करने जा रही है। इनमें से दो परियोजनाएं मुंबई में और एक-एक पुणे और चेन्नई में होंगी।

कंपनी मुंबई में मध्यम-प्रीमियम श्रेणी की दो परियोजनाओं के तहत 130 इकाइयों की पेशकश करेगी। वहीं पुणे और चेन्नई में भी कंपनी सस्ते घरों की परियोजनाएं शुरू करेगी। पुणे में 430 और चेन्नई में 345 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसूरत के एक व्यक्ति ने अपनी डाइटीशियन पत्नी की हत्या कर बॉडी को सीमेंट से भरे एक बक्से में छिपाया

क्रिकेट'सेल्फी के लिए 100 रुपये लेता हूं': वैभव सूर्यवंशी ने अपने यंगर फैंस के साथ की शरारती मांग, फिर आया एक ट्विस्ट | VIDEO

भारतअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की कवायद तेज, 70 हजार से डेढ़ लाख तक अर्द्ध सैनिक बलों की होगी तैनाती

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए