लाइव न्यूज़ :

Mahanagar Gas Limited: सीएनजी के दाम आठ रुपये, पीएनजी के पांच रुपये घटाए, राहत के साथ नई कीमतों का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 22:12 IST

Mahanagar Gas Limited: एमजीएल ने यह कदम घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण की नई व्यवस्था की बृहस्पतिवार को की गई घोषणा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने सीएनजी एवं पाइप वाली रसोई गैस की नई कीमतों का भी ऐलान शुक्रवार को कर दिया।एमजीएल ने गत फरवरी में भी सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी। सीएनजी के दाम अप्रैल 2022 की तुलना में करीब 80 प्रतिशत तक अधिक बने हुए हैं।

मुंबईः गेल इंडिया की अनुषंगी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने अपने वितरण वाले क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत में आठ रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप रसोई गैस की कीमत में पांच रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की।

एमजीएल ने यह कदम घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण की नई व्यवस्था की बृहस्पतिवार को की गई घोषणा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इस घोषणा के बाद सरकार ने सीएनजी एवं पाइप वाली रसोई गैस की नई कीमतों का भी ऐलान शुक्रवार को कर दिया।

एमजीएल ने गत फरवरी में भी सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी। इसके बावजूद सीएनजी के दाम अप्रैल 2022 की तुलना में करीब 80 प्रतिशत तक अधिक बने हुए हैं। एमजीएल ने देर शाम एक बयान में कहा कि उसे घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में कटौती का लाभ सीएनजी एवं पीएनजी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की खुशी है।

इस फैसले के तहत मुंबई महानगर एवं नजदीकी इलाकों में सीएनजी के दाम में आठ रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घनमीटर तक की कटौती की जा रही है। आधी रात से प्रभावी हो रहे इस फैसले के बाद सीएनजी 79 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 49 रुपये प्रति एससीएम के दाम पर मिलने लगेगी।

पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने दिन में जारी एक आदेश में कहा कि आठ अप्रैल से 30 अप्रैल की अवधि के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 अमेरिकी डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) होगी। हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए दरें 6.5 डॉलर प्रति यूनिट पर सीमित कर दी गई हैं। 

टॅग्स :मुंबईसीएनजीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम