लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: समय और पैसे की बचत, शानदार और जानदार?, रेल कर्मियों की जैकेट पर क्यूआर कोड से बुक करें टिकट, महाकुंभ में श्रद्धालु को तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 15:57 IST

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहन कर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप यात्रियों को कतार में लगे बिना अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा। डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करने की यह प्रक्रिया न केवल श्रद्धालुओं का समय बचाएगी।

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ 2025 को दिव्य और भव्य के साथ-साथ डिजिटल सुविधाओं से लैस बनाने के लिए एक अनूठी पहल के तहत प्रयागराज रेलवे मंडल रेल कर्मियों की जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा। भारतीय रेलवे की इस पहल से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही, रेलवे प्रशासन को भी टिकट उपलब्ध कराने में आसानी होगी। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि महाकुम्भ 2025 को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मालवीय ने कहा कि महाकुम्भ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहन कर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

इन जैकेट पर एक क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को कतार में लगे बिना अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करने की यह प्रक्रिया न केवल श्रद्धालुओं का समय बचाएगी।

बल्कि महाकुम्भ में आने वाले लाखों लोगों को टिकट के लिए कतार में लगने की समस्या से भी राहत देगी। मालवीय ने बताया कि क्यूआर कोड वाली जैकेट पहने रेल कर्मी रेलवे परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

टॅग्स :महाकुंभ 2025प्रयागराजउत्तर प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?