लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन का पहली तिमाही में लाभ पांच गुना वृद्धि के साथ 542 करोड़ रु

By भाषा | Updated: August 11, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त दवा कंपनी ल्यूपिन ने बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना की वृद्धि के साथ 542.46 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के अप्रैल-जून 2021 तिमाही में शुद्ध लाभ में यह उछाल एमईके इन्हिबिटर कंपाउंड कार्यक्रम संबंधी सहयोग के लिए बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बोहरिंगर इंगेलहेम से हासिल हुई मजबूत बिक्री और आय की वजह से आयी।

गौरतलब है कि ल्यूपिन ने कैंसर के इलाज की खातिर एमईके कार्यक्रम के लिए बोहरिंगर इंगेलहेम के साथ सहयोग किया है।

ल्यूपिन ने मंगलवार देर रात दी गयी एक नियमाकीय सूचना में कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 106.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इस तिमाही में कंपनी का परिचालन से हासिल होने वाला एकीकृत राजस्व 4,237.39 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,468.63 करोड़ रुपये था।

ल्यूपिन के प्रबंध निदेशक नीलेश गुप्ता ने कहा, "जहां परिचालन के मुश्किल माहौल के बावजूद तिमाही का लाभ बोहरिंगर इंगेलहेम एमईके कार्यक्रम की आय से बेहतर हुआ, हमें वृद्धि की पूरी संभावना दिख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस