लाइव न्यूज़ :

भारतीय जीवन बीमा निगमः 20 जनवरी, कुल 452839 एजेंट और 588107 जीवन बीमा पॉलिसियां बेच बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 21:08 IST

Life Insurance Corporation of India: 20 जनवरी को एलआईसी के कुल 4,52,839 एजेंटों ने पूरे देश में 5,88,107 जीवन बीमा पॉलिसियां ​​सफलतापूर्वक जारी कीं।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐतिहासिक उपलब्धि निगम के समर्पित एजेंसी नेटवर्क के असाधारण प्रदर्शन को मान्यता देती है।एजेंटों के अथक समर्पण, कौशल और कार्य नैतिकता का जोरदार सत्यापन है। उपलब्धि पर सभी ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। 

नई दिल्लीः भारतीय जीवन बीमा निगम ने शनिवार को कहा कि उसने 24 घंटे में सबसे ज्यादा जीवन बीमा पॉलिसियां ​​बेचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एलआईसी ने एक बयान में कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने यह सत्यापित किया है कि 20 जनवरी को एलआईसी के कुल 4,52,839 एजेंटों ने पूरे देश में 5,88,107 जीवन बीमा पॉलिसियां ​​सफलतापूर्वक जारी कीं।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि निगम के समर्पित एजेंसी नेटवर्क के असाधारण प्रदर्शन को मान्यता देती है। बयान में कहा गया, ''यह हमारे एजेंटों के अथक समर्पण, कौशल और कार्य नैतिकता का जोरदार सत्यापन है।

यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण वित्तीय सुरक्षा देने के लिए हमारी गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।'' रिकॉर्ड बनाने का यह प्रयास एलआईसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती की पहल का नतीजा था। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :एलआईसीLife Insurance Corporation of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम