लाइव न्यूज़ :

एलआईसी का बंद हो चुकी पॉलिसी बहाल करने का अभियान, विलंब शुल्क में मिलेगी छूट

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:47 IST

Open in App

अपने पॉलिसी धारकों को जोखिम कवर देने की निरंतर कोशिश में लगी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को उन व्यक्तिगत पॉलिसी को दोबारा चालू करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू किया जो कि बीच में बंद हो गईं। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस विशेष अभियान के तहत, विशिष्ट पात्र योजनाओं की पॉलिसी को पहली बार प्रीमियम का भुगतान ना किए जाने की तिथि से पांच साल के भीतर दोबारा चालू किया जा सकता है और यह कुछ नियमों एवं शर्तों के अधीन होगा। विज्ञप्ति के मुताबिक यह अभियान 23 अगस्त, 2021 से 22 अक्टूबर, 2021 तक चलेगा। इसमें कहा गया कि वैसी पॉलिसी जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान बंद हो गयीं और पॉलिसी अवधि को पूरा नहीं किया, वे इस अभियान के तहत दोबारा चालू किए जाने की पात्रता रखती है। विज्ञप्ति में कहा गया, "अभियान उन पॉलिसीधारकों के लाभ के लिए शुरू किया गया है जिनकी पॉलिसी अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण समय पर प्रीमियम का भुगतान ना कर पाने के कारण बीच में ही बंद हो गयी।" बीमा निगम सावधिक आश्वासन और ऊंचे जोखिम की योजनाओं को छोड़कर अन्य पॉलिसी के मामले में विलंब शुल्क में रियायत की पेशकश कर रही है। यह कुल भुगतान किये गये प्रीमियम पर निर्भर करेगा। विज्ञप्ति के मुताबिक किसी पॉलिसीधारक को यदि एक लाख रुपये का प्रीमियम देना है तो उसे विलंब शुल्क में 20 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी, इसमें अधिकतम छूट 2,000 रुपये तक होगी। इसी प्रकार बंद पॉलिसी को चालू करने में यदि एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक का प्रीमियम देना है तो कंपनी इसमें विलंब शुल्क में 25 प्रतिशत और अधिकतम 2,500 रुपये की छूट देगी। इससे अधिक प्रीमियम के भुगतान में विलंब शुल्क में 30 प्रतिशत और अधिकतम 3,000 रुपये तक की छूट दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी