लाइव न्यूज़ :

LIC Special Campaign: एलआईसी ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर चालू करें पॉलिसीधारक, अंतिम मौका 21 अक्टूबर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 13:33 IST

LIC Special Campaign: बीमा कंपनी ने कहा कि सूक्ष्म बीमा पॉलिसी के लिए विलंब शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी, ताकि जोखिम को कवर किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकुल प्रीमियम के लिए विलंब शुल्क में 25 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।छूट की अधिकतम सीमा 2,500 रुपये है।एक से तीन लाख रुपये के प्रीमियम के लिए अधिकतम छूट 3,000 रुपये है।

नई दिल्लीः सार्वजानिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बंद (लैप्स) हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियों को फिर से चालू करने का मौका देते हुए एक अभियान शुरू किया है। एलआईसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यूलिप को (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) छोड़कर सभी पॉलिसियों को विशेष अभियान के तहत विलंब शुल्क में छूट के साथ फिर से चालू किया जा सकेगा।

यह अभियान 17 अगस्त को शुरू होकर 21 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। बयान के अनुसार, यूलिप के अलावा सभी पॉलिसी को पहली प्रीमियम में चूक की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के भीतर कुछ शर्तों के साथ फिर से चालू किया जा सकता है। बीमा कंपनी ने कहा कि सूक्ष्म बीमा पॉलिसी के लिए विलंब शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी, ताकि जोखिम को कवर किया जा सके।

यह अभियान उन पॉलिसीधारकों के लाभ के लिए शुरू किया गया है, जो किसी कारण से प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे और उनकी पॉलिसी बंद हो गई थी। एलआईसी के अनुसार, एक लाख रुपये तक के कुल प्रीमियम के लिए विलंब शुल्क में 25 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

छूट की अधिकतम सीमा 2,500 रुपये है। वहीं, एक से तीन लाख रुपये के प्रीमियम के लिए अधिकतम छूट 3,000 रुपये है। इसी तरह, तीन लाख रुपये से अधिक के प्रीमियम पर विलंब शुल्क में अधिकतम 3,500 रुपये की रियायत के साथ 30 प्रतिशत छूट दी जायेगी। 

टॅग्स :एलआईसीLife Insurance Corporation of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम