लाइव न्यूज़ :

LIC IPO का प्राइस बैंड हुआ तय, जानिए कब खुलेगा इश्यू

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2022 19:42 IST

भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ के प्राइस बैंड के लिए प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जानकारी के अनुसार, आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 2 मई और निवेशकों के लिए 4 मई से 9 मई तक खुलेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 2 मई और निवेशकों के लिए 4 मई से 9 मई तक खुलेगा।

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बाद बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इश्यू के प्राइस बैंड की घोषणा आज हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, एलआईसी के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को 60 रुपये की छूट देगी। वहीं खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 40 रुपये की छूट दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 2 मई और निवेशकों के लिए 4 मई से 9 मई तक खुलेगा। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को एलआईसी बोर्ड ने अपने आईपीओ इश्यू साइज को 5 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी करने को मंजूरी दी थी।

सरकार को अब एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 21,000 करोड़ रुपये में बेचने की उम्मीद है, जिसका मूल्य 6 लाख करोड़ रुपये है। सूत्रों ने यह भी कहा कि हिस्सेदारी की पेशकश को 3.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने का विकल्प है, ऐसे में राज्य के खजाने को अपनी इक्विटी की बिक्री से 30,000 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

अंतिम पेशकश चाहे 21,000 करोड़ रुपये में 3.5 फीसदी की हिस्सेदारी की बिक्री हो या 30,000 करोड़ रुपये में 5 फीसदी की, एलआईसी का आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। 

सरकार ने फरवरी में बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी या 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बनाई थी। सरकार ने इस बारे में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज भी जमा करा दिए थे। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बाजार में आए उतार-चढ़ाव से आईपीओ की योजना भी प्रभावित हुई।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :LIC IPOLIC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?