लाइव न्यूज़ :

सात शहरों में 2021 में लीज पर कार्यालय लेने का आंकड़ा स्थिर रहेगा : जेएलएल

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी जेएलएल इंडिया ने कहा कि 2021 में देश के सात बड़े शहरों में कार्यालय लीज पर लेने का काम स्थिर रह सकता है या उसमें 2020 में हासिल किए गए 2.56 करोड़ वर्ग फुट के आंकड़े से हल्की वृद्धि हो सकती है।

कंपनी ने इसकी वजह महामारी की दूसरी लहर के बीच कॉरपोरेट की अपनी विस्तार योजना में कटौती न करना बताया है।

जेएलएल इंडिया के ऑफिस लीजिंग एडवाइजरी के प्रमुख राहुल अरोड़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि साल 2021 की, सात बड़े शहरों - दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में जनवरी-मार्च तिमाही में 55 लाख वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र के अधिग्रहण के साथ एक मजबूत शुरुआत हुई।

हालांकि उन्होंने कहा, कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से मौजूदा कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में लीज लेने की रफ्तार पर असर पड़ा।

अरोड़ा ने कहा, "हमें अधिग्रहण 2020 के जैसा ही रहने या साल की दूसरी छमाही में एक और लॉकडाउन न लगने की स्थिति में शायद बेहतर होने की उम्मीद है।"

साल 2020 में उससे पूर्ववर्ती साल के रिकॉर्ड 4.65 करोड़ वर्ग फुट की तुलना में कार्यालय क्षेत्र का अधिग्रहण काफी कम होकर 2.56 करोड़ वर्ग फुट हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट