लाइव न्यूज़ :

तेल, गैस के नवीनतम बोली दौर में 30-40 करोड़ डॉलर निवेश आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत ने शुक्रवार को तेल और गैस खोज के लिए बोली के नए दौर की शुरुआत की, जिससे देश में हाइड्रोकार्बन भंडार की खोज में 30-40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी) के छठे दौर में 21 ब्लॉक और क्षेत्रों की पेशकश की जा रही है, और बोली छह अक्टूबर को बंद होगी।

भारत अपनी 85 प्रतिशत तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है और ओएएलपी-6 जैसे खोज दौर की मदद से नए भंडार खोजने से आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

कुल 21 ब्लॉक 11 तलछटी घाटियों और नौ राज्यों के 35,346 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं। इनमें से 15 ब्लॉक जमीन पर हैं, जबकि चार उथले पानी में और दो अत्यधिक गहरे समुद्र में हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘उम्मीद है कि इस बोली दौर से लगभग 30-40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश वाली तत्काल खोज प्रतिबद्धता मिलेंगी।’’

सरकार ने मार्च 2016 में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण तथा लाइसेंसिंग नीति (हेल्प) शुरू होने के बाद से अब तक पांच बार बोली लगाई है। बोली के अंतिम दौर में सात ब्लॉक की पेशकश की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट