लाइव न्यूज़ :

लार्सन एंड टुब्रो को मिला ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल बनाने का ठेका

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने बनने वाले सड़क पुल के लिए सबसे कम बोली लगाकर, इसका ठेका हासिल किया है। इस परियोजना की लागत करीब 3,200 करोड़ रुपये है। 18 किलोमीटर लंबा यह पुल धुबरी से फूलबाड़ी के बीच करीब 203 किलोमीटर की दूरी कम करेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह देश के सबसे बड़े नदी पुल में से एक होगा। इसके बनने के बाद पूर्वोत्तर के दो राज्य असम और मेघालय के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।

एनएचआईडीसीएल ने कहा, ‘‘ धुबरी से फूलबाड़ी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 127बी पर ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर चार लेन के सड़क पुल निर्माण की निविदा में लार्सन एंड टुब्रो सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इस परियोजना की लागत करीब 3,200 करोड़ रुपये है।’’

इस परियोजना का वित्त पोषण जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल