लाइव न्यूज़ :

डेटॉल के पहचान चिन्ह्र के स्थान पर नजर आयेंगे कोविड रक्षक

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून किटाणू और विषाणुओं से सुरक्षा देने के क्षेत्र में प्रमुख ब्रांड डेटॉल ने सोमवार को अपनी तरह का एक अनूठा अभियान शुरू किया जिसे ‘डेटाल सेल्यूट’ नाम दिया गया है। इसके तहत कंपनी ने पहली बार अपने प्रतीक चिन्ह्र के स्थान पर कोविड रक्षक की तस्वीर लगाई है।

डेटॉल ने केवल इतना ही नहीं उस रक्षक की प्रेरक कहानी भी बताई है। कंपनी ने देशभर में ऐसी 100 कहानियों को तैयार किया है और निस्वार्थ रूप से लोगों की मदद करने वाले इन रक्षकों को सम्मान देते हुये उन्हें अपने हाथ धोने वाले ‘लिक्विड हैंडवाश पैक’ पर प्रदर्शित किया है।

कंपनी ने इसके साथ ही एक वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डेटोल सैल्यूट्स डॉट कॉम’ भी जारी की हे। इसे पूरे देश के लोगों के लिये तैयार किया गया है जहां वे अपने कहानियों को साझा कर सकते हैं और वर्चुअल पैक बनाकर इसे पने सोशल मीडिया चैनलों पर साझा कर अपने बीच के कोविड रक्षकों को पहचान दिला सकते हैं।

रेकिट, हेल्थ एण्ड न्यूट्रिशन के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय मार्केटिंग डायरेक्टर दिलेन गांधी ने कहा, ‘‘एक रक्षक के तौर पर डेटॉल की विरासत को साथ लेते हुये ‘डेटॉल सैल्यूट्स’ विभिन्न कोरोना रक्षकों को श्रद्धाजंलि देने का हमारी तरीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?