लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: वाहन डीलरों ने सरकार, आरबीआई से मदद मांगी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई वाहन डीलरों ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से व्यावसायिक रूप से बचे रहने के लिये माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान से तीन महीने की छूट समेत राजकोषीय समर्थन की मांग की है।

उद्योग सूत्रों के अनुसार वाहनों डीलरों का निकाय एफएडीए (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसएिशंस) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को पत्र लिखकर तत्काल राहत देने का आग्रह करते हुए उन्हें क्षेत्र को हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया है।

एफएडीए ने जीएसटी भुगतान को लेकर रिटर्न फाइल करने के लिये तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है। निकाय 15,000 डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है जिनके देश भर में करीब 25,000 डीलरशिप हैं।

इसके अलावा उद्योग संगठन ने कोरोना वायरस महामारी के लिये जिस राज्य में जितने दिन तक ‘लॉकडाउन’ लगाया गया है, उतने दिनों तक कर्ज या उसकी किस्त लौटाने की मोहलत देने का अनुरोध किया है।

साथ ही एफएडीए ने अरबीआई से सभी प्रकार के कर्जों पर 90 दिनों के लिये ब्याज दर में 4 प्रतिशत की कमी का भी सुझाव दिया है।

वाहन डीलरों ने सरकार से पिछले साल की तरह इस बार भी नियोक्ताओं के कर्मचारियों के भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा की सामाजिक सुरक्षा योजना में योगदान आनुपातिक रूप से कम करने की मांग की है।

संगठन ने कहा कि अगर राहत के लिये कदम नहीं उठाये गये, वाहन खुदरा क्षेत्र पर प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट