लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : आईआईएम इंदौर में प्लेसमेंट के दौरान वेतन की सबसे ऊंची पेशकश में बड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:55 IST

Open in App

इंदौर, दो अगस्त कोविड-19 के जारी संकट की पृष्ठभूमि में इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि, इस बार प्लेसमेंट के दौरान सालाना वेतन पैकेज का सबसे ऊंचा प्रस्ताव पिछले सत्र के मुकाबले 59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.76 लाख रुपये रहा है।

आईआईएम इंदौर के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, "हमारे एग्जिक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) की वर्ष 2020-21 की बैच के प्लेसमेंट के दौरान 32.76 लाख रुपये के सालाना वेतन पैकेज का सबसे ऊंचा प्रस्ताव दिया गया। यह पेशकश भारत में ही नौकरी के लिए की गई।"

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 की ईपीजीपी बैच में 68 विद्यार्थी थे और प्लेसमेंट के दौरान इन्हें औसतन 20.4 लाख रुपये का सालाना वेतन प्रस्ताव मिला।

आईआईएम इंदौर के प्लेसमेंट विभाग के अध्यक्ष आदित्य बिल्लौरे ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "रोजगार बाजार पर कोविड-19 के असर को एकदम खारिज नहीं किया जा सकता। लेकिन जहां तक ईपीजीपी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को संस्थान की प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान नियोक्ताओं की वेतन पेशकश का सवाल है, यह उनके पिछले पेशेवर अनुभव के आधार पर की जाती है।"

बिल्लौरे ने कहा, "अगर कोविड-19 संकट ने रोजगार बाजार में कुछ क्षेत्रों में अवसरों को सीमित किया है, तो इसने कई क्षेत्रों में नये मौके भी पैदा किए हैं।"

आईआईएम के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक ईपीजीपी की वर्ष 2019-20 की बैच के प्लेसमेंट सत्र के दौरान 80 लाख रुपये के सालाना वेतन पैकेज का सबसे ऊंचा प्रस्ताव दिया गया था और यह पेशकश भी भारत में ही नौकरी के लिए की गई थी। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम की 2019-20 बैच में 43 विद्यार्थी थे।

उन्होंने बताया कि ईपीजीपी, आईआईएम-आई का चलाया जाने वाला एक साल का पूर्णकालिक और आवासीय एमबीए पाठ्यक्रम है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से पांच साल के अनुभव वाले पेशेवरों के लिये तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य उन्हें संस्थानों में मध्यम से वरिष्ठ स्तर के पदों के लिये तैयार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट