लाइव न्यूज़ :

जानिए क्या है भीम ऐप, कैसे करें इसका इस्तेमाल?

By राहुल मिश्रा | Updated: December 14, 2017 15:28 IST

भीम ऐप के जरिए आप आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है, बस आपको अपने स्मार्टफोन में भीम ऐप डाउनलोड करना है।

Open in App

देश में नोटबंदी के बाद 'कैशलेस इकोनॉमी' को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार के उपक्रम नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भीम ऐप लांच किया था, जिसका पूरा नाम है भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम)। जोकि यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम पर काम करता है। इसके जरिए आप आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है, बस आपको अपने स्मार्टफोन में भीम ऐप डाउनलोड करना है।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले आपको इस भीम ऐप को डाउनलोड करना होगा, जिसे आप आसानी से प्ले स्टोर पर जाकर कर सकते हैं। अब ऐप इनस्टॉल होने के बाद आपको भीम ऐप को ओपन करना है। जब पहली बार ऐप को ओपन करेंगे, तब आपके सामने भाषा के चुनाव का ऑप्शन होगा। इसके बाद सबसे पहले आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा।

- भाषा चयन के बाद लेट्स गेट स्टार्ट पर क्लिक करें।

- जो नंबर आपने अपने बैंक अकाउंट पर रजिस्टर कराया है, उसे सेलेक्ट कीजिए।

- इसके बाद मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए आपके पास एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा जिसे एंटर करने के बाद 4 डिजिट का पासवर्ड जनरेट करना होगा, जिसे यूपीआई कहा जाता है।

- फिर दोबारा वही पासवर्ड कन्फर्म करें।

- अब आपको अगर पैसे ट्रांसफर करने हैं तो सेंड मनी पर क्लिक करें।

- अब जिसको पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर डाल कर वेरीफाई करें।

-  आप पैसे भेजने वाले का अकाउंट नंबर और IFSC कोड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

- अब अमाउंट डालें और अपना यूपीआई पिन एंटर करें।

- इसके बाद आपका लेन-देन कम्पलीट हो जाएगा।

टॅग्स :भीम ऐपमोबाइल ऐपबैंकिंगपेमेंटऑनलाइनonline transaction
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी