लाइव न्यूज़ :

क्या आप फिक्स्ड डिपॉजिट कराने जा रहे तो पहले जान ले ये बातें, नहीं होगा आपका नुकसान

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2023 15:02 IST

जब आप एफडी में निवेश करने का निर्णय लेते हैं, तो अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप तरलता और समय सीमा को ध्यान में रखना सुनिश्चित करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी आपात स्थिति में आपको धनराशि निकालनी पड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहक एक निर्धारित अवधि, जैसे एक, दो या तीन साल के लिए कई एफडी आरक्षित कर सकते हैं।जब आप अपनी एफडी चुनें, तो न्यूनतम निवेश कारक पर विचार करें।एफडी में सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिलता है

नई दिल्ली: वर्तमान समय में निवेश और बचत के लिए कई वित्तीय साधन मौजूद है लेकिन देश में अब भी बैंक एफडी या फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे लोकप्रिय निवेश का साधन है। खासकर कम जोखिम उठाने की क्षमता वाले लोगों के लिए।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वे कार्यकाल के दौरान मूल भुगतान और ब्याज आय की गारंटी देते हैं। हालांकि, अगर आप ऐसा सोचते हैं कि इसमें कोई जोखिम नहीं तो यह बिल्कुल सच नहीं है।

दरअसल, एफडी में निवेश करने से पहले आपको वास्तव में कुछ सावधानी बरतने और कुछ कारकों पर विचार करने की आवश्यकता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले ध्यान देने वाली कुछ बातें...

1 एफडी पर लोन

जब आप एफडी खाता खोलते हैं, तो आपको पूंजी सुरक्षा और आय निश्चितता की गारंटी दी जाती है। जब आप एफडी में निवेश करने का निर्णय लेते हैं तो यह एक महत्वपूर्ण विचार है।

हालांकि, बहुत लोगों को मालूम नहीं है कि एफडी पर आपको लोन भी मिल सकता है। इसे एफडी के संदर्भ में ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी कहा जाता है। इसमें आपको तय सीमा तक ब्याज दर के साथ पैसे चुकाने होते हैं। इसे आप किश्तों में चुका सकते हैं। 

2 न्यूनतम निवेश वाली कई एफडी 

जब भी आप अपनी एफडी चुनें तो न्यूनतम निवेश कारक पर विचार करें। कम-कम रकम की ज्यादा एफडी खोलें क्योंकि आपके जीवन में कभी भी कोई परेशानी हो सकती है ऐसे में आप किसी भी एफडी को तोड़कर अपना काम कर सकते हैं। 

3 बैंक में एफडी के बारे में सारी जानकारी पूछें

बैंक में एफडी कराने के लिए अलग-अलग योजनाएं है जैसे की कई एफडी 1 साल, 5 साल और 2 साल वाली होती है। हर बैंक ग्राहकों को एफडी में अलग-अलग ब्याज दरें प्रदान करता है।

ऐसे में आप अपने बैंक में जाकर इनके बारे में सारी जानकारी इकट्ठा करके रखें। एफडी कराने से पहले ये जानकारी एकत्रित करना आपके लिए लाभकारी होगा। 

टॅग्स :फिक्स्ड डिपोजिटएफडीBankपर्सनल फाइनेंसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू