लाइव न्यूज़ :

किआ इंडिया का चालू वित्त वर्ष में दो लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:49 IST

Open in App

कोविड-19 महामारी से पैदा हुई अड़चनों के बावजूद किआ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में दो लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि महामारी के बीच अब उपभोक्ता निजी या व्यक्तिगत वाहन को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी भारतीय बाजार में सेल्टॉस और सोनेट जैसे मॉडलों की बिक्री करती है। इसके अलावा कंपनी की चालू वित्त वर्ष में विभिन्न वैश्विक बाजारों में 50,000 इकाइयों के निर्यात की भी योजना है। पिछले साल कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,55,678 वाहन बेचे थे। वहीं इस दौरान उसका निर्यात 40,440 इकाई का रहा था। किआ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बरार ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘हमारी पहली प्राथमिकता आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों से निपटने की है। पहला कदम सामान्य स्थिति में पहुंचना और घरेलू बाजार में दो लाख इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य पाना तथा 50,000 इकाइयों का निर्यात करना है। इससे चालू वित्त वर्ष में हम ढाई लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यम अवधि में कंपनी इस साल या 2022 की शुरुआत तक कुल चार लाख इकाइयों की बिक्री के लक्ष्य को पाना चाहेगी। किआ भारतीय वाहन बाजार में सबसे तेजी से तीन लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा हासिल करने वाली कंपनी बन चुकी है। भारत में परिचालन शुरू करने के दो साल से भी कम समय में कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने पिछले महीने यह उपलब्धि हासिल की। बरार ने कहा कि दबी मांग तथा महामारी की वजह से व्यक्तिगत वाहन खरीदने की इच्छा की वजह से वित्त वर्ष के शेष महीनों में बिक्री मांग अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पिछले साल महामारी की वजह से लोगों ने अपनी पुरानी कार को नए वाहन से बदलने की योजना को टाल दिया था। अब विभिन्न राज्यों में स्थिति में सुधार के बाद लोग पुरानी कारों को बदलेंगे। इससे भी नई कारों की मांग बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

कारोबारKia India-Mapmyindia: मैप माई इंडिया के साथ किआ इंडिया ने किया गठबंधन, ईंधन स्टेशन, अस्पताल, होटल, रेस्तरां सहित इन क्षेत्र में करेंगे काम, जानें सुविधा

कारोबारKia India: वाहन खरीदना हो तो जल्दी करें, 10 दिन के बाद लगेंगे झटके, ये कंपनी 1 अप्रैल से कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती