लाइव न्यूज़ :

खरीफ बुवाई बढ़ा, अभी तक करीब 56 लाख हेक्टेयर बुवाई का रकबा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च धान की रोपाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। खरीफ की बुवाई के इस मौसम में अब तक 56.50 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘गर्मियों की बुवाई की प्रगति बहुत अच्छी है। रबी की फसल भी अच्छी है और देश में 26 मार्च तक कुल लगभग 48 प्रतिशत रबी की कटाई हो चुकी है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार खरीफ की बुवाई पर कोविड-19 महामारी का असरनहीं है।

वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) के खरीफ सत्र में अब तक 36.87 लाख हेक्टेयर में धान बोया गया है। एक साल पहले अब तक धान का रकबा 31.62 लाख हेक्टेयर था।

पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों में खरीफ धान की बुवाई शुरू हो गई है।

मूंगफली जैसे तिलहनों की खेती का दायरा पिछले साल के 6.91 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 7.20 लाख हेक्टेयर हो गया है। दलहनों की बुवाई 5.53 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गयी हैं। एक साल पहले अब तक 3.58 लाख हेक्टेयर में दलहनों की बिजाई हुई थी।

मोटे अनाजों का रकबा 6.79 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है जो पिछले सल के 6.72 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

बयान में कहा गया है कि देश में 25 मार्च तक 130 जलाशयों में जल स्तर पिछले साल का 86 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?