लाइव न्यूज़ :

खांडू ने केंद्र से अरुणाचल में पाम तेल की खेती के रकबे को बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:52 IST

Open in App

देश में पामतेल के उत्पादन को बढ़ाने के केन्द्र सरकार के नये मिशन के पहले वर्ष में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने केंद्र से राज्य में पामतेल की खेती के रकबे को पहले वर्ष में 12,000-15,000 हेक्टेयर तक बढ़ाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 18 अगस्त को खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन - पाम ऑयल (एनएमईओ-ओपी) को मंजूरी दी थी, जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि अगले पांच वर्ष में पाम तेल की घरेलू खेती को बढ़ावा दिया जा सके। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्र पर पाम तेल की खेती का प्रभाव होने के डर को दूर करते हुए कहा कि इसका कोई असर होने की संभावना नहीं है क्योंकि इस उद्देश्य के लिए चिन्हित क्षेत्रों में केवल बंजर भूमि शामिल है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने मंगलवार को सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री जी किशन रेड्डी की एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए यह दलील दी। खांडू ने कहा कि केंद्र सरकार की एक समिति पहले ही, अरुणाचल प्रदेश में पाम तेल की खेती के लिए 1.33 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि की पहचान कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि राज्य में 25 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है, जिसमें से केवल 2.5 लाख हेक्टेयर ही उपयोग में लाया जा सका है। राज्य में पाम तेल की खेती की धीमी कवरेज पर, उन्होंने इसके लिए प्रसंस्करण कारखानों की स्थापना में प्रवर्तकों की प्रतिबद्धता की कमी को जिम्मेदार ठहराया, जिससे किसानों के बीच विश्वास की कमी हुई। खांडू ने कहा कि एक प्रवर्तक (प्रमोटर) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) रद्द कर दिया गया है और मिशन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मौजूदा प्रवर्तकों के साथ बैठकें बुलाई गई हैं। जैविक मिशन पर बोलते हुए, खांडू ने कहा कि राज्य ने वर्ष 2016 में मिशन को 2023 तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया था, जिसमें एक लाख हेक्टेयर का भू-क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि मिशन के चरण 1 और 2 पूरे हो चुके हैं, और चरण 3 अभी चल रहा है। खांडू ने आगे केंद्रीय मंत्रियों से कृषि उपज की बर्बादी को कम करने के लिए राज्य भर में छोटी शीत भंडारण सुविधाएं स्थापित करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारतRepublic Day 2026: अरुणाचल प्रदेश के छात्र निपुल मोदी और समीर ताती गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे विशेष अतिथि, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?