लाइव न्यूज़ :

प्रमुख संकेतक अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार का संकेत दे रहे हैं: भानुमूर्ति

By भाषा | Updated: September 26, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर जानेमाने अर्थशास्त्री एन आर भानुमूर्ति ने रविवार को कहा कि प्रमुख संकेतक बता रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है और स्पष्ट रूप से कोविड-19 महामारी के बाद संकट के बादल छंटने लगे हैं।

बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (बीएएसई) के कुलपति भानुमूर्ति ने आगे कहा कि आर्थिक सुधार की सीमा के लिहाज से महामारी से पहले के स्तर पर वापस आने में एक और साल लग सकता है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘कुछ प्रमुख संकेतकों के हालिया रुझानों के अनुसार स्पष्ट रूप से सकारात्मक संकेत हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के बाद संकट के बादलों से बाहर निकल रही है।’’

भानुमूर्ति ने बताया कि एक प्रमुख संकेतक जिस पर विचार किया जा सकता है, वह है मजबूत सरकारी राजस्व संग्रह। यह बजट अनुमान से अधिक है, जो वृद्धि में सुधार की उम्मीद जगाता है।

प्रख्यात अर्थशास्त्री के अनुसार भारत में आर्थिक सुधार का आधार व्यापक है, हालांकि सेवा क्षेत्र के कुछ घटक अभी भी आपूर्ति-पक्ष के व्यवधानों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह स्थिति महामारी की दूसरी लहर के कारण भी हो सकती है, जिसने आर्थिक सुधार को बाधित किया।’’

भारत इस साल दुनिया में सबसे तेज वृद्धि दर हासिल करने की राह पर है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उच्च खुदरा और थोक मुद्रास्फीति चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति दोनों के हाल के रुझान अलग-अलग हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौद्रिक समिति मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?