लाइव न्यूज़ :

कैट का मोदी से लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू के स्थान पर अन्य विकल्पों को अपनाने का आग्रह

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल व्यापारियों के संगठन कनफेडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिए लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के स्थान पर अन्य विकल्पों को आजमाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को भेजे गए एक पत्र में कैट ने कहा है कि रात्रि कर्फ्यू या लॉकडाउन से अभी तक देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर अंकुश नहीं लगा है, ऐसी स्थिति में यह अधिक उपयुक्त होगा यदि पूरे देश में विकल्प के तौर पर जिला स्तर पर बेहद मज़बूती के साथ कोविड उपायों को अपनाया जाए और विभिन्न क्षेत्रों के काम के समय में परिवर्तन किया जाए।

पत्र में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोविड के आँकड़ों का बारीकी से विश्लेषण करने से यह स्पष्ट हो गया है कि विभिन्न राज्यों में रात्रि कर्फ्यू और लॉकडाउन कोविड मामलों को नीचे लाने के वांछित परिणाम को पाने में असफल रहे है।

उन्होंने कहा की पांच अप्रैल को भारत में 96,563 कोविड मामले दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आए। उसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं। खंडेलवाल ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू या लॉकडाउन के बजाय अन्य वैकल्पिक उपलब्ध उपायों को अपनाया जाए, तो शायद कोविड के मामलों पर रोक लग सके। कैट ने सुझाव दिया है कि केवल लॉकडाउन निश्चित रूप से समाधान नहीं है।

पत्र में कहा गया है कि देश का व्यापार और वाणिज्य 2020 के पिछले लॉकडाउन के नुकसान से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। एक तरफ कोविड मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए प्रभावी कदमों की आवश्यकता है जबकि दूसरी ओर आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को भी सख्त तरीके से कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते चलने देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट