लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: IT कंपनियों की सरकार से बड़ी मांग, काम के 14 घंटे का प्रस्ताव रखा, कर्मचारी नाराज

By आकाश चौरसिया | Updated: July 21, 2024 12:21 IST

आईटी फर्मों की मांग है कि काम के घंटों में बढ़ोतरी की जाए, लेकिन एक रिपोर्ट बताती है कि आईटी क्षेत्र में 45% कर्मचारी डिप्रेशन का शिकार हैं और वो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे हैं और 55% शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावों का सामना कर रहे हैं। काम के घंटे बढ़ने से यह स्थिति और भी खराब हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया सरकार से निजी कंपनियों की मांगकर्मचारियों के काम के घंटों में हो बढ़ोतरीअभी प्रस्ताव कंपनियों की ओर से भेजा गया, लेकिन कर्मचारी नाराज हैं

नई दिल्ली: कर्नाटक की आईटी कंपनियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के काम के घंटे में बढ़ोतरी कर 14 घंटे कर दिया जाए। कंपनियों के इस कदम कर्मचारी तो नाराज हैं ही, साथ में इसे मानवता के विरुद्ध बेहद कड़े रुख के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार कर्नाटक शॉप और कमर्शियल प्रतिष्ठान एक्ट, 1961 का संशोधन का विचार कर रही है। दूसरी तरफ आईटी कंपनियां एक प्रस्ताव पर सरकार से संशोधन करवाना चाहती है, जिसमें कानूनी रूप से काम के घंटो को 14 घंटे कर दिया जाए, जिसमें 12 घंटे तो काम होगा ही, साथ में 2 घंटे ओवरटाइम के भी जोड़े गए हैं। 

सिद्धारमैया कैबिनेट में प्रस्ताव पर चर्चाआईटी सेक्टर ने नए प्रस्ताव में कहा, आईटी/आईटीईएस/बीपीओ क्षेत्र में काम करे कर्माचारी उन्हें 12 घंटे प्रति दिन और तीन महीने में लगातार 125 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जाए। सरकार इस मामले पर आईटी प्रमुखों से मुलाकात कर रही है, फिर जाकर अपना निर्णय करेगी। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर सिद्धारमैया कैबिनेट में चर्चा भी हुई, लेकिन मुहर नहीं लगी है।

काम के घंटे बढ़ाने के कदम का कर्नाटक राज्य आईटी/आईटीईएस कर्मचारी संघ (केआईटीयू) ने कड़ा विरोध किया है। यूनियन ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी कार्यबल कम होने से एक-तिहाई कर्मचारी सीधे तौर पर बाहर हो जाएगा।

कर्मचारी यूनियन ने बयान जारी कर कहा, 'यह संशोधन कंपनियों को वर्तमान में मौजूद तीन शिफ्ट प्रणाली के बजाय दो शिफ्ट प्रणाली में जाने की अनुमति देगा और एक तिहाई कार्यबल को उनके रोजगार से बाहर कर दिया जाएगा।' यूनियन ने आईटी कर्मचारियों के बीच विस्तारित कामकाजी घंटों के स्वास्थ्य प्रभाव पर अध्ययन की ओर भी इशारा किया।

केसीसीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आईटी क्षेत्र में 45% कर्मचारी अवसाद जैसे मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों का सामना कर रहे हैं और 55% शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावों का सामना कर रहे हैं। काम के घंटे बढ़ने से यह स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी