लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः 300 एकड़ क्षेत्र में बने नए कारखाने में बनेंगे एप्पल फोन, 100000 लोगों को रोजगार, मंत्री चंद्रशेखर और सीएम बोम्मई ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 17:56 IST

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, “एप्पल फोन कर्नाटक में 300 एकड़ क्षेत्र में बने एक नये कारखाने में बनाए जाएंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कई अवसर सृजित होंगे।प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचा।कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सीएन अश्वथ नारायण से मुलाकात की।

बेंगलुरुः एप्पल फोन कर्नाटक में 300 एकड़ क्षेत्र में लगे एक नये कारखाने में बनेंगे, जिससे लगभग एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और मुख्यमंत्री बसरराज बोम्मई ने यह जानकारी दी।

चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, “एप्पल फोन कर्नाटक में 300 एकड़ क्षेत्र में बने एक नये कारखाने में बनाए जाएंगे।” बोम्मई ने कहा, “राज्य में एप्पल फोन का विनिर्माण जल्द होगा। इससे लगभग एक लाख रोजगार पैदा होंगे। इससे कर्नाटक में कई अवसर सृजित होंगे।”

इस बीच एप्पल इंक की साझेदार हॉन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचा और उसने कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सीएन अश्वथ नारायण से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कंपनी चेयरमैन योंग लियू कर रहे थे।

मंत्री के कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को राज्य में एप्पल फोन की विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए जमीन का निरीक्षण करने के लिए ले जाया गया। बयान में लियू के हवाले से कहा गया कि बेंगलुरु वैश्विक कंपनियों के लिए पसंदीदा स्थान है और निवेश आकर्षित करने में अग्रणी रहा है। 

टॅग्स :आइ फोनकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?