लाइव न्यूज़ :

जोवियो बोलस्टर्स भारत में दिसंबर 2022 तक 180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:01 IST

Open in App

व्यापार में महत्वपूर्ण वृद्धि के बीच नौकरी विज्ञापन कंपनी जोवियो बोलस्टर्स इंडिया दिसंबर 2022 तक भारत में 180 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। जोवियों दरअसल कॉर्पोरेट कंपनियों, भर्ती एजेंसियों और भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्सिंग प्रदाताओं को प्रोग्रामेटिक नौकरी विज्ञापन समाधान प्रदान करती है। जोवियो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्षितिज जैन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘हमने भारत में अभी तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और हम लगातार निवेश करते रहेंगे। हम भारत में दिसंबर 2022 तक 180 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’’ कंपनी को निवेश के लिए अभी तक 1.75 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण प्राप्त हो चुका है और उसे नेक्सस वेंचर पार्टनर्स जैसे निवेशकों का समर्थन भी प्राप्त है। जैन ने कहा कि भारत और एशिया प्रशांत नए क्षेत्र है और कंपनी की आय में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत की है। उन्होंने बताया, ‘‘हमें 60 प्रतिशत की आय उत्तर अमेरिका से होती है, जहां से हमने कंपनी की शरूआत की थी। यूरोप से हमें 35 प्रतिशत की आय होती है। हालांकि एशिया प्रशांत और यूरोप हमारे तेजी से बढ़ते बाजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती