लाइव न्यूज़ :

जियो की नयी पेशकश: 1,999 रुपये में नया जियोफोन, 2 साल तक फ्री कॉलिंग

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी रिलायंस जियो ने शुक्रवार को जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए नई पेशकश की। ‘नया जियोफोन 2021 ऑफर’ नाम से जारी इस पेशकश के तहत 1,999 रुपये चुका कर जियोफोन खरीदने पर ग्राहक को 2 वर्ष तक की असीमित कॉलिंग के साथ प्रति माह 2 जीबी डेटा भी मिलेगा।

कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इसी तरह एक दूसरा प्लान 1499 रुपये का है जिसमें ग्राहक को जियोफोन के साथ 1 वर्ष तक की असीमित कॉलिंग के साथ 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा मिलेगा। इस पेशकश में मौजूदा जियोफोन ग्राहकों का भी ख्याल रखा गया है और उन्हें एकमुश्त 750 रुपये चुकाने पर एक वर्ष तक ‘ रिचार्ज के मुक्ति के साथ साथ असीमित कॉलिंग और 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा भी मिलेगा। ’

कंपनी ने कहा कि ऑफर 1 मार्च से पूरे देश में लागू हो जाएगा।

रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने इस अवसर पर कहा कि, ‘‘ जब दुनिया 5जी क्रांति की कगार पर खड़ी है। तब भारत में 30 करोड़ लोग 2 जी में फंसे हुए हैं। वे इंटरनेट की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पिछले 4 वर्षों से जियो ने इंटरनेट को सभी तक पहुंचाया है और हर भारतीय को प्रौद्योगिकी का लाभ मिला है। प्रौद्योगिकी अब कुछ चुनिंदा लोगों का विशेषाधिकार नहीं रह गई है। जियोफोन 2021 नई पेशकश उस दिशा में उठाया गया एक और कदम है। जियो में हम इस डिजिटल अंतर को मिटाने का काम जारी रखेंगे।”

जियो ने इस ऑफर को ‘‘2जी मुक्त भारत के लिए बड़ा कदम बताया है।’ जियोफोन रखने वालों की संख्या 10 करोड़ है। जियो की नजर उन 30 करोड़ 2जी उपभोक्ताओं पर है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं।

जियो ने कहा है कि देश में 30 करोड़ 2जी उपभोक्ताओं के लिए सेवा की हालत दयनीय बनी हुई है। जहां स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को अक्सर कॉलिंग के लिए कोई पैसा नही देना होता वहीं वॉयस कॉलिंग के लिए फीचर फोन उपभोक्ता जो 2जी इस्तेमाल करते हैं उन्हें 1.2 रुपये से 1.5 रुपये प्रति मिनट तक चुकाना पड़ता है। उन्हें कनेक्शन चालू रखने के लिए भी 50 रुपये प्रतिमाह तक चुकाने पड़ते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट