लाइव न्यूज़ :

जून में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक, अपलोड में वोडाफोन आइडिया आगे

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़े के अनुसार जून में रिलायंस जियो 4जी खंड में 21.9 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ शीर्ष पर रही, जबकि 6.2 एमबीपीएस डेटा स्पीड के साथ अपलोड खंड में वोडाफोन आइडिया आगे रही।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क की रफ्तार में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह निकटतम प्रतिस्पर्धी वोडाफोन आइडिया के मुकाबले तीन गुना अधिक थी। वोडाफोन आइडिया की औसत डाउनलोड स्पीड 6.5 एमबीपीएस थी।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा बृहस्पतिवार को प्रकाशित आंकड़े के मुताबिक एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड में मामूली सुधार हुआ लेकिन वह अब भी पांच एमबीपीएस के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

डाउनलोड स्पीड उपभोक्ताओं को इंटरनेट से सामग्री तक पहुंचने में मदद करती है, जबकि अपलोड स्पीड उन्हें अपने संपर्कों को तस्वीर या वीडियो भेजने या साझा करने में मदद करती है।

ट्राई के मुताबिक वोडाफोन आइडिया की जून में औसत अपलोड स्पीड 6.2 एमबीपीएस थी। इसके बाद रिलायंस जियो की अपलोड स्पीड 4.8 एमबीपीएस और भारती एयरटेल की 3.9 एमबीपीएस थी।

सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने चुनिंदा क्षेत्रों में 4जी सेवा शुरू की है लेकिन इसके नेटवर्क की रफ्तार ट्राई की सूची में शामिल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट