लाइव न्यूज़ :

बेहाल जेट एयरवेज, सीईओ विनय दुबे का इस्तीफा, 2 दिन में दूसरे बड़े अधिकारी ने छोड़ा पद

By भाषा | Updated: May 14, 2019 18:13 IST

एयर इंडिया ने इन लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए इस्राइली मीडिया के एक वर्ग तथा कुछ वेब-आनलाइन पोर्टल पर फैलाई जा रही उसके दिवालिया होने की खबरों का खंडन किया है। इस्राइली मीडिया में इस तरह की खबरें आयी हैं कि एयर इंडिया पर भारी कर्ज का बोझ है जो एक अरब डॉलर से अधिक तक पहुंच चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के तेल अवीव कार्यालय ने बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज कर दिया है। एयर इंडिया के कंट्री मैनेजर पंकज तिवारी ने कहा, ‘‘यह एक फर्जी खबर है। वास्तव में एयर इंडिया तेल अवीव-दिल्ली मार्ग पर अपनी उड़ानें बढ़ाने पर विचार कर रही है।’’ 

जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो दिन में जेट एयरवेज से यह दूसरे बड़े अधिकारी का इस्तीफा है।

एयरलाइन के सीईओ अमित अग्रवाल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि दुबे ने व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। 

एयर इंडिया ने खारिज की अपने ‘दिवालिया’ होने की खबरें

भारत की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इस्राइली मीडिया के एक वर्ग में उसके दिवालिया होने के कगार पर पहुंचने की चल रही खबरों का खंडन किया है। एयरलाइन ने इन खबरों को आधारहीन बताया। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में इस्राइल के लोग दिल्ली आने के लिए एयर इंडिया की उड़ानों का इस्तेमाल करते हैं।

एयर इंडिया ने इन लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए इस्राइली मीडिया के एक वर्ग तथा कुछ वेब-आनलाइन पोर्टल पर फैलाई जा रही उसके दिवालिया होने की खबरों का खंडन किया है। इस्राइली मीडिया में इस तरह की खबरें आयी हैं कि एयर इंडिया पर भारी कर्ज का बोझ है जो एक अरब डॉलर से अधिक तक पहुंच चुका है।

मीडिया ने एयर इंडिया का टिकट बुक कराने वाले इस्राइल के यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि वे अपने पैसे की वसूली के लिए जरूरी कदम उठाएं। एयर इंडिया के तेल अवीव कार्यालय ने बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया लगातार मजबूत हो रही है। अन्य खड़ी हो चुकी एयरलाइंस के यात्रियों को वह यात्रा उपलब्ध करा रही है। बयान में कहा गया है कि असमंजस की स्थिति पैदा करने या एयर इंडिया की विश्वसनीयता को चोट पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास को पूरी तरह खारिज किया जाता है। एयर इंडिया के कंट्री मैनेजर पंकज तिवारी ने कहा, ‘‘यह एक फर्जी खबर है। वास्तव में एयर इंडिया तेल अवीव-दिल्ली मार्ग पर अपनी उड़ानें बढ़ाने पर विचार कर रही है।’’ 

टॅग्स :जेट एयरवेजइंडियाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?