लाइव न्यूज़ :

जेफ बेजोस ने कहा, पांच जुलाई को छोड़ देंगे अमेजन के सीईओ का पद

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:21 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 27 मई (एपी) अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कहा कि वह पांच जुलाई को सीईओ का पद छोड़ देंगे।

अमेजन को इंटरनेट बुकस्टोर से ऑनलाइन शॉपिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बनाने वाले बेजोस ने बुधवार को कहा कि अमेजन के कार्यकारी एंडी जेसी पांच जुलाई को सीईओ की भूमिका संभाल लेंगे।

बेजोस ने बुधवार को अमेजन के शेयरधारकों की बैठक के दौरान कहा, ‘‘हमने इस तारीख को चुना, क्योंकि मेरे लिए इसका भावनात्मक महत्व है। ’’ उन्होंने बताया कि ठीक 27 साल पहले 1994 में इसी दिन अमेजन की स्थापना हुई थी।

कंपनी ने इस साल फरवरी में कहा था कि बेजोस कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे, लेकिन तब इसके लिए कोई तारीख नहीं बताई गई थी।

कंपनी ने बताया था कि सीईओ का पद छोड़ने के बाद वह कार्यकारी अध्यक्ष की नई भूमिका में होंगे।

बेजोस ने कहा है कि उनके पास अन्य परियोजनाओं के लिए अधिक समय होगा, जिसमें उनकी अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी ब्लू ओरिजिन, उनके द्वारा चलाए जाने वाले परोपकार के काम और वाशिंगटन पोस्ट की देखरेख शामिल है।

इस समय अमेजन में 13 लाख लोग काम करते हैं और ये दुनिया भर में करोड़ो लोगों और कारोबारों को सेवाएं देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?