लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्हें अमेरिकी कंपनियों की तरफ से भारत को भेजी जा रही कोविड-19 राहत सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने ट्वीट में कहा, ‘‘मंत्री जयशंकर को अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारत को दी जा रही कोविड-19 राहत सहायता के बारे में जानकारी दी गयी।’’

बैठक का आयोजन यूएसआईबीसी ने किया। परिषद यूएस चैंबर ऑफ कामर्स का हिस्सा है। परिषद ने बैठक को सार्थक बताया।

विदेशी मंत्री के बृहस्पतिवार को जो भी कार्यक्रम थे, वे प्रेस के लिये बंद थे।

विदेश मंत्री बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे। बाइडेन प्रशासन में भारत की तरफ से यह केबिनेट स्तर के मंत्री की पहली यात्रा है।

तीन दिन की यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका बाइडेन प्रशासन के अन्य प्रमुख सदस्यों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

बुधवार की रात उन्होंने सांसद ब्रॉड शेरमन के साथ बैठक की। शेरमन हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस