लाइव न्यूज़ :

भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए इजरायली कंपनी ने रखा प्रस्ताव, जानिए क्या है भारत सरकार का रुख

By आकाश चौरसिया | Updated: February 11, 2024 17:51 IST

इजरायल की टॉवर सेमीकंडक्टर अपनी योजना के लिए सरकारी प्रोत्साहन की मांग कर रहा है और देश में 65 नैनोमीटर और 40 नैनोमीटर चिप्स का निर्माण करना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल की टॉवर सेमीकंडक्टर कंपनी भारत में प्लांट लगाने चाहता हैदेश में 65 नैनोमीटर और 40 नैनोमीटर चिप्स का निर्माण करना का लक्ष्य- आईटी मंत्रालयभारत सरकार दिसंबर 2021 में 10 बिलियन डॉलर स्कीम सरकार लाई थी

नई दिल्ली: इजरायल की टॉवर सेमीकंडक्टर ने भारत में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट बनाने के लिए 8 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव रखा है। टॉवर अपनी योजना के लिए सरकारी प्रोत्साहन की मांग कर रहा है और देश में 65 नैनोमीटर और 40 नैनोमीटर चिप्स का निर्माण करना चाहता है। इस बात की जानकारी इंडियन एक्सप्रेस ने दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा में सेमीकंडक्टर की उत्पादकता देश में हो, यह उनके लिए महत्वपूर्म है और इसके लिए सरकार दिसंबर, 2021 में 10 बिलियन डॉलर स्कीम सरकार लाई थी। 

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले साल अक्टूबर में टॉवर सेमीकंडक्टर के सीईओ रसेल सी एलवांगर से मुलाकात की थी। बैठक में भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर के मुताबिक, दोनों ने सेमीकंडक्टर्स में भारत-टॉवर साझेदारी पर चर्चा की।

साल 2022 में इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर कंसोर्टियम (आईएसएमसी), जिसमेंटॉवर सेमीकंडक्टर भी एक हिस्सा है और इस दौरान इजरायली कंपनी ने भारत की सेमीकंडक्टर योजना का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया था। हालांकि, उस समय इंटेल ने टॉवर सेमीकंडक्टर का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव रखा था। इस कारण कंसोर्टियम के आवेदन पर रोक लगा दी गई थी क्योंकि सरकार अधिग्रहण पूरा होने के बाद टॉवर को कंसोर्टियम के साथ जारी रखने की इंटेल की योजना के बारे में निश्चित नहीं थी।

जब इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर ने साल 2022 में प्रधानमंत्री मोदी और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की तो कंपनी ने बिजनेस टुडे को बताया था कि भारत में निकट भविष्य में फाउंड्री स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। लेकिन इंटेल-टावर सेमीकंडक्टर सौदे के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय एक बार फिर टॉवर सेमीकंडक्टर के संपर्क में था।

टॉवर सेमीकंडक्टर का व्यापारटॉवर सेमीकंडक्टर इजरायल बेस्ड कंपनी है और करीब 300 विदेशी ग्राहकों को अपना प्रोडक्ट निर्यात करती है। उसके भागीदार मेडिकल, ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल, ऐरोस्पेस, डिफेंस और कई दूसरे क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। ट्रेंडफोर्स Q1-Q3 डेटा के अनुसार यह 356 मिलियन डॉलर के साथ वैश्विक फाउंड्री राजस्व में सातवें स्थान पर था और इसका वार्षिक राजस्व 1 बिलियन डॉलर से अधिक होने की संभावना है।

टॉवर उन कंपनियों में से एक है जिसने भारत को सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करने के लिए समय-समय पर पेशकश की है। 2013-14 में भी टॉवर सेमीकंडक्टर जेपी ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम का हिस्सा था, जहां यह आईबीएम के साथ एक प्रौद्योगिकी भागीदार होता। कंपनी ने एक बार फिर आईटी भागीदार बनने की पेशकश की और इस बार इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर कंसोर्टियम (आईएसएमसी) के साथ, जिसने फरवरी 2022 में 65 नैनोमीटर प्रौद्योगिकी नोड एनालॉग फैब के लिए भारत की 76,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर प्रोत्साहन योजना के तहत एक आवेदन प्रस्तुत किया था।

टॅग्स :इजराइलभारतInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट