लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौर में इरडाई ने नए बीमा उत्पादों को बढ़ावा दिया, केवाईसी नियमों को आसान किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 12:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर महामारी से पीड़ित वर्ष 2020 में लोगों के पास बीमा पॉलिसी के पर्याप्त विकल्प सुनिश्चित करने के लिए नियामक इरडाई ने कोरोना कवच से लेकर कोरोना रक्षक जैसे बीमा उत्पादों को बढ़ावा दिया, जो कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज को कवर करते हैं।

इस साल बीमा नियामक ने उपभोक्ताओं के भरोसे को बढ़ाने के साथ ही मानक उत्पादों की पेशकश की और ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) मानदंडों को आसान बनाया।

इरडाई ने मार्च में कोविड-19 महामारी के फैलने के साथ ही इस बीमारी से संबंधित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती लोगों के दावों को तेजी से निपटाने के लिए कहा।

इसके साथ ही भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस से संबंधित इलाज की लागत को कवर करने के लिए विशिष्ट उत्पादों को डिजाइन करें। इसके बाद अल्पकालिक कोरोना कवच पॉलिसी शुरू की गई।

पिछले छह महीनों में नियामक ने आरोग्य संजीवनी, कोरोना रक्षक और कोरोना कवच सहित कई नए बीमा उत्पाद पेश किए।

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी तरुण माथुर ने कहा, ‘‘बीमा नियामक का कहना है कि मानक बीमा योजनाओं की शुरूआत से उपभोक्ताओं के लिए सेवाओं का चयन करना आसान हो जाएगा।’’

एचडीएफसी लाइफ के मुख्य वित्तीय अधिकारी नीरज शाह ने कहा कि इस दौरान नियामक की भूमिका सक्रिय और ग्राहक केंद्रित रही, जिससे ग्राहकों के लिए लाभदायक उत्पाद तैयार करने में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि ओटीपी आधारित सहमति से बीमा योजना देने और वीडियो केवाईसी की शुरूआत से ग्राहकों के साथ ही उद्योग को भी फायदा मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में बीमा उद्योग की मध्यम से दीर्घकालिक संभावनाओं के बारे में आशावादी बने हुए हैं। हमारा मानना ​​है कि संरक्षण और सेवानिवृत्त की श्रेणियों में कई दशक तक अवसर हैं और ये बचत के मुकाबले तेजी से बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट