लाइव न्यूज़ :

इरडा ने जीवन बीमा कंपनियों को उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रॉनिक मंजूरी की सुविधा मार्च, 2021 तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:10 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा कंपनियों के लिए संभावित पॉलिसीधारकों से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मंजूरी लेने की सुविधा को तीन महीने बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक कर दिया है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सामान्य कारोबारी गतिविधियों में अड़चनों के मद्देनजर बीमा नियामक ने अगस्त में प्रायोगिक आधार पर जीवन बीमा कंपनियों को 31 दिसंबर तक शुद्ध जोखिम वाले उत्पादों (ऐसी पॉलिसियां जिसमें बचत का तत्व नहीं है) के लिए उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रॉनिक मंजूरी की अनुमति दी थी।

इरडा ने इस व्यवस्था की समीक्षा और जीवन बीमा कंपनियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर अब सभी उत्पादों पर इस सुविधा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

इरडा की ओर से जारी सर्कुलर में कहा कि जीवन बीमा कंपनियों को उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से अनुमति लेने की सुविधा को तीन महीने बढ़ा दिया है। मसलन व्यक्तिगत बीमा एजेंटों या बीमा मध्यवर्ती इकाइयों द्वारा लाए गए कारोबार में प्रस्ताव फॉर्म पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होगी।

इरडा ने कहा कि पात्रता के आकलन, लाभ के ब्योरे और पूर्ण प्रस्ताव फॉर्म उपभोक्ता को उसके पंजीकृत ई-मेल आईटी या मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। नियामक ने कहा कि यदि उपभोक्ता इससे सहमत है तो वह इसपर डिजिटल हस्ताक्षर या पुष्टि करने के लिंक को क्लिक कर या साझा किए गए ओटीपी को अनुमोदित कर अपनी सहमति देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम