लाइव न्यूज़ :

आईओसी की हाइड्रोजन संयंत्रों को बेचने की योजना

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने गैर-प्रमुख संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने और परिचालन दक्षता का लाभ उठाने के इरादे से अपनी तेल रिफाइनरियों में हाइड्रोजन उत्पादक संयंत्रों को बेचने की योजना बनायी है।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में कदम उठाते हुए कंपनी गुजरात रिफाइनरी में अपनी हाइड्रोजन उत्पादक इकाई को बेचेगी। इसके अनुभव के आधार पर अन्य रिफाइनरियों में स्थित इकाइयों के बारे में निर्णय किया जाएगा।

यह बिक्री सरकार की राजस्व सृजित करने के लिये बेकार पड़ी या कम उपयोग वाली संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने (बिक्री या पट्टे पर देना) की योजना के अनुरूप है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हाइड्रोजन उत्पादक इकाइयां परिचालन में हैं। हम इसे लाइसेंस हासिल करने वाले इकाई को सौंपकर परिचालन दक्षता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

हाइड्रोजन मुख्य रूप से प्राकृतिक गैस और नाफ्था से उत्पादित किया जाता है। इसका उपयोग मध्यवर्ती तेल उत्पादों के प्रसंस्करण और उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिये रिफाइन किये गये ईंधन से सल्फर हटाने में किया जाता है

बिक्री राशि में संपत्ति का मूल्य और परिचालन और रखरखाव शुल्क शामिल होगा जो नया परिचालनक आईओसी से लेगा।

वैद्य ने कहा कि ये इकाइयां रिफाइनरी परिसर में स्थित हैं और कंपनी एकमात्र बिक्रेता और ग्राहक (हाइड्रोजन की) होगी।

आईओसी गुजरात रिफाइनरी में हाइड्रोजन उत्पादक इकाई में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसकी क्षमता 70,000 टन सालाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके पीछे विचार यह है कि यह इकाई वैसे को दिया जाए, जो इसे बेहतर तरीके से चला सके। रिफाइनरी की अन्य इकाइयां हमारा प्रमुख कारोबार है...।’’

सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में बाजार पर चढ़ाने को लेकर संपत्तियों की पहचान की है। इससे 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाये जा सकते हैं। इसमें से 17,000 करोड़ रुपये आईओसी, गैस कंपनी गेल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) में पाइपलाइन में हिस्सेदारी बेचकर जुटाने की योजना है।

वैद्य ने कहा कि आईओसी ऊर्जा रणनीति पर काम कर रही है। इसमें लागत प्रभावी तरीके से हाइड्रोजन का उत्पादन शामिल है। साथ ही ऐसी प्रौद्योगिकी का विकास शामिल है जिससे कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस को हाइड्रोजन के साथ मिलाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस