लाइव न्यूज़ :

LIC Jeevan Labh Policy: रोजाना 262 रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी पर पा सकते हैं 20 लाख रुपये! जानें क्या है स्कीम

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 18:09 IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी पॉलिसीधारकों के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, ये एक ऐसी पॉलिसी है, जिसमें बीमा कवर के साथ बचत का विकल्प भी मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी द्वारा इस पॉलिसी को पिछले साल 1 फरवरी को लांच किया गया है। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी एक ऐसी पॉलिसी है जिसमें बीमा कवर के साथ बचत का विकल्प भी मिलता है

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में शुमार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आए दिन पॉलिसीधारकों के लिए कुछ ऐसी पॉलिसी लॉन्च करती है, जिनके तहत पॉलिसीधारकों को लाइफ कवर के साथ अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी (LIC Jeevan Labh Policy) कंपनी की एक ऐसी ही पॉलिसी है, जिसका लाभ पॉलिसीधारकों को मिल सकता है। दरअसल, ये एक ऐसी पॉलिसी है, जिसमें बीमा कवर के साथ बचत का विकल्प भी मिलता है।

एलआईसी द्वारा इस पॉलिसी को पिछले साल 1 फरवरी को लांच किया गया है। एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस सेविंग प्लान है। इसके तहत पॉलिसीधारकों को बेहतरीन सेक्यूरिटी के साथ-साथ सेविंग फीचर भी मिलते हैं। यही नहीं, अगर पॉलिसीधारक ने प्लान में निवेश किया है और किसी कारणवश उनकी मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है तो ये पॉलिसी उनके परिवार को वित्तीय सहायता भी देती है। इसके अलावा अगर पॉलिसी मैच्योरिटी के समय पॉलिसीधारक जीवित हैं तो उन्हें एकमुश्त राशि दे दी जाती है।

एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी की खास बात ये है कि पॉलिसीधारक इस योजना के तहत लोन भी ले सकते हैं। यह पॉलिसी तीन टर्म के साथ आती है। इस स्कीम में आप 16 साल, 21 साल और 25 साल की मैच्योरिटी पीरियड के साथ निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान अवधि 10, 15 और 16 वर्ष है। इस योजना में निवेश के प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक आधार पर किया जा सकता है। इस योजना में 8 से 59 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति आसानी से निवेश कर सकता है। 

हालांकि, अगर आप महीने के आधार पर प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो आपको देर से भुगतान के लिए 15 दिनों की छूट अवधि मिलती है। वहीं, अगर आप त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो आपको 30 दिनों की छूट अवधि मिलती है। निवेशक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को सम एश्योर्ड के बराबर राशि दी जाती है। आप इस योजना में न्यूनतम 2 लाख रुपये की बीमा राशि का निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। इस योजना में निवेश करने पर आपको आयकर में छूट भी मिलती है।

एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आप 20 लाख रुपये की बीमा राशि इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी में 16 साल (प्रीमियम भुगतान अवधि) के लिए कर सहित 7,916 रुपये (लगभग 262 रुपये प्रति दिन) का निवेश करना होगा। इसके साथ 25 साल की मैच्योरिटी अवधि का चुनाव करना होता है। ऐसे में आपको मैच्योरिटी पर 20 लाख रुपये की गारंटी मिल सकती है। अगर आप इस पॉलिसी को मैच्योरिटी तक रखते हैं और अगर आपको दो बोनस मिलते हैं तो आपको कुल 37 लाख रुपये मिल सकते हैं।

टॅग्स :Life Insurance CorporationएलआईसीLIC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी