लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की आमसभा का आयोजन अगले सप्ताह

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की चौथी आमसभा का आयोजन वर्चुअल तरीके से 18 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस बैठक में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा होगी। साथ ही इसमें ‘वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड’ (ओएसओडब्ल्यूओजी) के क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह करेंगे। आईएसए ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि बैठक में ओएसओडब्ल्यूओजी पहल के परिचालन को लेकर महत्वपूर्ण कदमों, 2030 के लिए 1,000 अरब डॉलर के सौर निवेश की रूपरेखा और वित्तीय जोखिम से बचाव की सुविधा पर भी चर्चा होगी।

आमसभा के दौरान आईएसए के विभिन्न रणनीतिक उपायों पर तकनीकी सत्रों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सौर क्षेत्र में उभरते तकनीकी मुद्दों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अगले पांच साल के लिए आईएसए की रणनीतिक योजना पर चर्चा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या