लाइव न्यूज़ :

इंडिगो ने यात्रियों के लिए प्राथमिकता आधार पर बोर्डिंग सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 अगस्त विमानन कंपनी इंडिगो ने हवाई अड्डों में बोर्डिंग गेटों पर लंबी कतारों से यात्रियों को बचाने के लिए प्राथमिकता वाली बोर्डिंग सुविधा शुरू की है।

इंडिगो ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ग्राहक बुकिंग प्रक्रिया के दौरान इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा पर फोन कर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक केवल 400 रुपये प्रति उड़ान के शुल्क पर माय बुकिंग्स पोर्टल के जरिये बाद के लिए भी इस सुविधा को बुक कर सकते हैं। ’’

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने कहा कि शुरुआत में यह सुविधा प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि बाद इसे पूरे घरेलू उड़ान नेटवर्क के लिए चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह विकल्प पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रति उड़ान के लिए सीमित संख्या में यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा।’’

इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विमानन कंपनी हमेशा अपने ग्राहकों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर करने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता आधार पर बोर्डिंग से न केवल ग्राहकों को बोर्डिंग गेट पर समय बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आराम भी सुनिश्चित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट