लाइव न्यूज़ :

2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था के 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान : विश्व बैंक

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर सार्वजनिक निवेश में वृद्धि और विनिर्माण को बढ़ावा देने से भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2021-22 में 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो इस साल की शुरुआत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से पहले के अनुमान से कम है। विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में यह बात कही है।

दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि जब हम कोई उच्च आवृत्ति वाला आंकड़ा देखते है, तो देखते हैं कि कोविड​​​​-19 महामारी की दूसरी लहर के परिणामस्वरूप, सुधार रुक गया है, और कुछ लोग संकेत देते हैं कि सुधार में वास्तव में कुछ गिरावट आई है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, “हम इस वित्त वर्ष के लिए 8.3 प्रतिशत (भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि दर) का अनुमान लगाते हैं, जो कि दूसरी लहर के कारण हुए स्वास्थ्य संकट से पहले के अनुमान की तुलना में कम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल अर्थव्यवस्था के तेज संकुचन को देखते हुए, यह बहुत अधिक नहीं लग सकता है, लेकिन मेरे विचार में, घातक दूसरी लहर और स्वास्थ्य संकट की गंभीरता को देखते हुए, यह वास्तव में बहुत सकारात्मक खबर है।’’

31 मार्च को विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा था कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.5 से 12.5 प्रतिशत तक के बीच रह सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट