लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का प्रदर्शन अच्छा: महानिदेशक एसटीपीआई

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:32 IST

Open in App

कोहिमा, 21 दिसंबर भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपीआई) महानिदेशक ओमकार राय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

राय ने ई-नागालैंड शिखर सम्मेलन 2020 में कहा कि इस मुश्किल वक्त में भी सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने अच्छा काम किया है। इसकी वजह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की मजबूत बुनियाद और बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता है।

इस सम्मेलन का आयोजन राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने किया था।

उन्होंने कहा कि भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रों के संदर्भ में अच्छा काम किया है। ‘‘नगालैंड की दक्षिणपूर्व एशिया के लिये आईटी केंद्र बनने की आकांक्षा पूरी तरह से जायज और राष्ट्र तथा एसपीटीआई की महत्वकांक्षा के अनुरूप है।

राय ने यहां एसटीपीआई केंद्र और नेटवर्क सेंट्रिक सेंटर शुरू करने के लिये जगह उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार की पहल की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट