लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों ने जुलाई में किये 13.2 अरब डॉलर के सौदे, तीन प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त भारतीय कंपनी जगत द्वारा किये गये सौदों की गतिविधियां जुलाई में तीन प्रतिशत बढ़कर 13.2 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस दौरान भारतीय कंपनियों ने कुल 181 सौदे किए।

परामर्शक कंपनी ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट के अनुसार, सौदों की संख्या की बात की जाए, तो जुलाई में इसमें 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इससे पता चलता है कि मूल्य के हिसाब से सौदों यानी औसत टिकट आकार में गिरावट आई।

पिछले जून महीने से तुलना की जाए, तो मात्रा के हिसाब से सौदों की संख्या छह प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, मूल्य के हिसाब से सौदों में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

ग्रांट थॉर्नटन के भागीदार शांति विजेता ने कहा, ‘‘सौदों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह यह रही कि कंपनियों ने अपने नकदी भंडार का इस्तेमाल बदलाव लाने वाले सौदों में किया जिससे वे कोविड-19 के बाद की दुनिया के लिए खुद को तैयार कर सकें।’’

विजेता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि आगामी महीनों में भी सौदों का रुख सकारात्मक बना रहेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 13.2 अरब डॉलर का निवेश 2005 के बाद से किसी एक महीने में सबसे ऊंचा है।

जुलाई में 5.6 अरब डॉलर के 36 विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए। सालाना आधार पर मात्रा के हिसाब से विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियां 13 प्रतिशत बढ़ीं। हालांकि, मूल्य के लिहाज से इनमें 37 प्रतिशत की गिरावट आई।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 145 सौदों में निजी इक्विटी/उद्यम पूंजी निवेश 7.5 अरब डॉलर का रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट