लाइव न्यूज़ :

भारत 2030 की समय सीमा से पहले 50 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा हिस्सेदारी का लक्ष्य हासिल कर लेगा: सिंह

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित 2030 की समय सीमा से पहले ऊर्जा क्षेत्र में गैर-जीवाश्म ईंधन से प्राप्त ऊर्जा की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी और 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा।

ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प व्यक्त किया है कि भारत 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्षय प्राप्त कर लेगा, जिसे देखते हुए यह महत्त्वपूर्ण हो गया है।

मोदी ने गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) लक्ष्य को 2030 तक बढ़ाकर 500 गीगावाट कर दिया, जो पहले 450 गीगावाट था।

पीटीआई-भाषा से बात करते हुए, सिंह ने कहा, ‘‘हम 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से 500 गीगावाट ऊर्जा हासिल करने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य की दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने कहा था कि हम 2030 तक 40 प्रतिशत (गैर-जीवाश्म ईंधन से ऊर्जा) के लक्ष्य प्राप्त करेंगे। हम 39 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं। 2030 तक हम 50 प्रतिशत के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। प्रधानमंत्री ने 2030 तक का लक्ष्य दिया है, हम उससे पहले ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता के लक्ष्य को 50 गीगावाट बढ़ाकर 500 गीगावाट कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?