लाइव न्यूज़ :

भारत अगले साल नौवीं एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा बैठक की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारत अगले साल नौवीं एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज सम्मेलन (एएमईआर9) का आयोजन करने पर सहमत हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा फोरम (आईईएफ) ने मंगलवार को यह कहा।

नौवीं एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा बैठक में अबु धाबी में 2018 में हुई बैठक में जो समझ बनी थी उसे आगे बढ़ाया जायेगा। बैठक की तिथियों की घोषणा बाद में की जायेगी। इस बैठक में मौजूदा बदलाव के दौर में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गौर किया जायेगा।

आईईएफ ने एक वक्तव्य में कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और आईईएफ के महासचिव जोशफ मैकमोनिंग्ले के बीच वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये हुई बैठक में एएमईआर9 को लेकर सहमति बनी। इस बैठक में इंडियन आयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

दोनों के बीच संस्थागत मेलमिलाप नियमित रूप से जारी रहने पर भी सहमति बनी है। द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के आईईएफ द्वारा तैयार नये प्रस्ताव पर भी विचार किया जायेगा।

प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि भारत ऊर्जा उत्पादकों और उपभोक्ताओं की एक निष्पक्ष संस्था के तौर पर आईईएफ की भूमिका की सराहना करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट